सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पहली बार कार्रवाई हुई है। राज्य स्तर और जिला स्तर के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले सात लोगों का चालान काटा और हर व्यक्ति से 100-100 रुपये जुर्माना वसूला। नगर में जो व्यापारी धूम्रपान की सामग्री बेचते हैं उनकी भी चेकिंग की गई। जिन दुकानों में धूम्रपान निषेध का बोर्ड नहीं लगा था उनसे भी अर्थदंड वसूला गया। ऐसे तीन व्यापारियों का भी चालान काटा गया।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य स्तरीय टीम के अधिकारी डा. आदित्य सिंह, आदित्य अग्निहोत्री, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डा. आरके जोशी, विकास भंडारी ने पुलिस के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते सात लोग पकड़े गए। लोगों को चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें।