फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से धारचूला से देहरादून के लिए बस शुरू

Sat, 09 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला से देहरादून के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की नियमित बससेवा रविवार से शुरू होगी। बस का संचालन रोडवेज का अल्मोड़ा डिपो करेगा। यह बस रोज सुबह पांच बजे धारचूला से चलकर डीडीहाट, थल, बेड़ीनाग, सेराघाट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी होते हुए देहरादून को रवाना होगी और वापसी में देहरादून से शाम चार बजे इसी रूट से आएगी। रोडवेज की इस बससेवा से सीमांत के लोगों के साथ साथ मार्ग में पड़ने वाले अन्य इलाकों के लोगों को भी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक मोहन आर्य ने बताया कि धारचूला से देहरादून तक यह बससेवा रोज संचालित होगी। धारचूला से देहरादून का सफर पूरे 24 घंटे का होगा। सुबह पांच बजे चलने के बाद यह बस अगले दिन सुबह पांच बजे देहरादून पहुंचेगी। ठीक इसी तरह देहरादून से आने में भी बस को 24 घंटे लगेंगे। सीमांत के लोग देहरादून तक बससेवा की मांग कर रहे थे। इस समय धारचूला से दिल्ली और टनकपुर के लिए बसों का संचालन होता है लेकिन देहरादून के लिए बस चलने से लोगों को खासी सुविधा मिल जाएगी। सीमांत इलाकों से कई लोग काम से देहरादून जाते रहते हैं। इससे पहले उनको देहरादून की बस पकड़ने के लिए 90 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ आना पड़ता था। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बससेवा से यात्रियों को सुविधा होगी और रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी। क्षेत्र के लोगों ने बस संचालन पर खुशी जताई है। बससेवा शुरू करने के लिए वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने काफी प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें