फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हल्दू गांव में निजी संचार कंपनी की सेवा ठप

Fri, 12 Jul 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाक के हल्दू में एक निजी संचार कंपनी की मोबाइल सेवा ठप होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर संचार सेवा को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हल्दू के ग्रामीण शमशेर चंद राजा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हल्दू गांव में संचार सेवा ठप होने से लोग परेशान हैं। इसके बाद भी संचार सेवा को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने गांव में एयरेटल या बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भुवन सिंह सौन, हिमांशु, रोहित, करन सौन, युवराज सिंह, रवींद्र, धरम सिंह, नितिन कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें