फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल उप डाकघर में लेनदेन हुआ ठप,लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
थल उपडाकघर में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल उप डाकघर की अव्यवस्थाओं से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ दिन से सर्वर की खराबी आने से लेनदेन ठप है लेकिन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भैसोड़ा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बाजार में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आठ दिन से सर्वर खराब होने से उपभोक्ताओं के खाते नहीं खुल पा रहे हैं।
डाकघर के बचत खातों में लेनदेन न होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। कई दिन बाद भी विभाग सर्वर ठीक नहीं कर पाया है। डाकघर की लचर सेवा का खामियाजा उपभोक्ताओं और एजेंटों को उठाना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

लोग रोज डाकघर के चक्कर काट कर मायूस लौट रहे हैं। कहा कि तीन दिन के भीतर सेवा बहाल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में चतुर सिंह धामी, सुंदर सिंह मेहता, कमलेश सिंह, गोविंद सिंह मेहता, आनंद सिंह सामंत, अशोक चंद, दीपक सामंत, हरीश सिंह रावत, भूपाल सिंह सामंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें