फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरा में फिर दिखा तेंदुआ

Mon, 15 Feb 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम सेरा नौले के पास फिर एक वयस्क तेंदुआ दिखा। फिर से तेंदुआ दिखने से लोगों में खौफ पैदा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। उसके बाद तेंदुआ नहीं दिखा। शाम को दिखाई दिए तेंदुए के मादा तेंदुआ होने और सेरा के पास देवपुरी से पकड़े गए शावकों की मां होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को शहर के देवपुरी इलाके से तेंदुए के दो शावक पकड़े गए थे। इसके बाद लोगों को आशंका थी कि मादा तेंदुआ शावकों की खोज में इलाके में आ सकती है। लोगों की यह आशंका उस समय सच साबित हुई जब रविवार शाम करीब 7 बजे सेरा गांव के नौले के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने इसकी सूचना डीएफओ आईपी सिंह को दी।

वहीं, दो तेंदुओं के पकड़े जाने की घटना से लोग रविवार शाम को घरों में कैद हो गए थे। रात को डर के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शहर में व्यवसाय चलाने वाले खड़कोट, देवपुरी, सेरा इलाके के लोग शाम को जल्दी घरों को चल दिए थे। सेरा निवासी लाल सिंह मेहता ने बताया कि इन इलाके के लोगों को जल्दी घर पहुंचने के लिए दिन से ही परिजनों के फोन आने लगे थे।
विज्ञापन


शाम को बड़ा तेंदुआ दिखने से एक बार फिर पूरा इलाका दहशत में आ गया। वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र जोशी का कहना है कि मादा तेंदुए के इलाके में आने को लेकर लोगों को सतर्क किया गया है। इलाके के लोगों ने मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और वन विभाग की टीम मौके पर तैनात करनेे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें