फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने वाले हेमंत, मोहित को सम्मानित करने की मांग

Mon, 15 Feb 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर के देवपुरी इलाके से तेंदुए का शावक पकड़ने वाले बहादुर युवा हेमंत मेहता (18) और मोहित उप्रेती (14) को सम्मानित करने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन


सेरा निवासी कमान सिंह मेहता का पुत्र हेमंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। देवपुरी निवासी कैलाश चंद्र उप्रेती का पुत्र मोहित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी और जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य लाल सिंह मेहता (ललदा) ने कहा कि हेमंत और मोहित ने इलाके को दहशत से उबारने का काम किया है। आबादी में घुसे तेंदुए के शावक काफी आक्रामक थे, जिस समय दूसरा तेंदुए का शावक इन दोनों ने पकड़ा, मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद नहीं थी।

कहा कि वन विभाग के लोग बंदूक और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वन कर्मियों ने जाल के सहारे तेंदुए के पहले शावक को पकड़ा। हेमंत और मोहित ने बगैर किसी उपकरण के कंबल और बोरे से तेंदुए के शावक को पकड़कर वीरता का परिचय दिया है। दोनों को सम्मानित करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की जाएगी। उधर, विधायक मयूख महर ने भी हेमंत और मोहित के साहस की सराहना करते हुए सरकार से सम्मान दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वन विभाग से भी सरकार को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें