फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 14 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

Mon, 06 Nov 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अ​भियान चलाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे। जांच में नमूने फेल होने के बाद विभाग की टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान खोया मिठाई, बालूशाही, चॉकलेट बर्फी, खोया लड्डू, खेंचुवा मिठाई, सोन पापड़ी, जलेबी, नमकीन, टोमेटो सॉस, बेसन, पापड़, मस्टर्ड सीड सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा का कहना है कि सभी नमूने जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिए हैं। नमूने फेल होने पर खाद्य विक्रेताओं और कंपनियों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों, होटल संचालक, मिठाई विक्रेताओं से साफ सफाई बनाए रखने, एक्सपायर खाद्य और पेय पदार्थों को नहीं बेचने की अपील की है। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, सहायक अर्जुन भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें