पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न व्यवसाय के साक्षात्कार लेते डीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला सभागार में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में चयन समिति ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करने वालों के साक्षात्कार लिए। इस योजना के तहत प्राप्त 79 आवेदनों में 50 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। छह आवेदनों को अस्वीकृत किया गया। तीन आवेदनों को निरस्त किया गया। साक्षात्कार में 20 आवेदक अनुपस्थित रहे। बुधवार को हुए साक्षात्कार के दौरान डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं और प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। योजना जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित की जा रही है। कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार के इन अवसरों का लाभ उठाएं और अपना उद्योग लगाएं। इस मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, चयन समिति के सदस्य जिला लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनके आर्या, सहायक महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एलएम साह सहित उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आदि रहे।
बोर्ड लगाना होगा अनिवार्य
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि स्वरोजगार के लिए जो भी यूनिट आदि स्थापित की जाएगी, उसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से पोषित विषयक बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। योजना के अंतर्गत जिस उद्देश्य से ऋण लिया जा रहा है, उसमें राशि व्यय कर स्वरोजगार का कार्य करना होगा। कहा कि उद्योग विभाग सभी यूनिटों का स्थलीय निरीक्षण भी करेगा।
इनमें प्राप्त हुए आवेदन
पोल्ट्री फॉर्म, बकरी पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, रेडीमेड, जनरल स्टोर, होटल रेस्टोरेंट