फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचनी में कलमठ में घुसी कार

विज्ञापन
नाचनी बाजार में कलमठ में घुसी कार। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी बाजार के जिला सहकारी बैंक के पास कलवर्ट में घुसने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार तीन लोग सकुशल बच गए। स्थानीय लोगों ने कार को कलवर्ट से बमुश्किल निकाला। इस कलवर्ट में सात वाहन गिर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मुनस्यारी निवासी त्रिभुवन बोहरा अपने साथियों के साथ नाचनी जा रहे थे। इस दौरान नाचनी बाजार में उनकी कार कलवर्ट में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को निकाला। स्थानीय निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया इस कलवर्ट में यह सातवीं घटना है। सड़क की बनावट ऐसी है कि मुनस्यारी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को यह कलवर्ट नहीं दिखाई देता है। लोनिवि डीडीहाट के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से समस्या बताई है। कहा कि यदि कोई वाहन तेज रफ्तार से इस स्थान पर पलट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से शीघ्र इसमें सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें