फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा फेसिलेटरों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
विधायक चुफाल को ज्ञापन देतीं आशा फेसिलेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आशा फेसिलेटरों ने मानदेय बढ़ाने, मानदेय भुगतान सीधे बैंक खाते में देने समेत तमाम मांगों को लेकर विधायक विशन सिंह चुफाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि उनका वर्ष 2007 में आशा कार्यकत्री के रूप में चयन हुआ था। बाद में उन्हें वर्ष 2010 में फेसिलेटर के रूप में नियुक्ति दी गई थी, लेकिन अब तक उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


कहा कि उन्हें एनजीओ के माध्यम से कार्य करना पड़ रहा है। फेसिलेटरों ने एनजीओ से हटाकर पीएचसी, सीएचसी में शिफ्ट कराने, मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में डालने, विभाग में समाहित कर सम्मानजनक मानदेय देने, फेसिलेटरों का डाटाबेस तैयार करने आदि समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। फेसिलेटर संघ ने ज्ञापन की प्रति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून को भी भेजी है।

विधायक चुफाल ने आशा फेसिलेटरों की समस्याओं को निपटाने के लिए साथ देने का आश्वासन दिया। बैठक में आशा फेसिलेटर संघ की जिलाध्यक्ष ललिता बोरा, जिला उपाध्यक्ष दीपा बाफिला, महासचिव दीपा पाठक, कोषाध्यक्ष रेनू पंत, शांति खोलिया, राधिका भैंसोड़ा, कला बिष्ट, प्रेमा उपाध्याय, रेखा चंद, गोमती चुफाल, बबीता चौहान, प्रभा जोशी, कमला बोरा, पुष्पा पांडेय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें