फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी के कुटी और काली नदी में सुरक्षा कार्य शुरू

Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड में तटों की सुरक्षा के लिए ग्राम गुंजी में स्थित कुटी नदी और काली नदी पर बाढ़ सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। इन दोनों नदियों में बाढ़ सुरक्षा योजना को संचालित करने के लिए 1954.68 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें कुटी नदी की सुरक्षा दीवार के लिए 559.89 लाख रुपये और काली नदी की बाढ़ सुरक्षा दीवार के लिए 1394.79 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

दारमा घाटी में स्थित गुंजी गांव के बायीं ओर कुटी नदी तो दायीं ओर काली नदी बहती है। बरसात में उफान पर आने वाली इन नदियों से भू-कटाव का खतरा रहता है। इसे देखते हुए तटों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
कुटी नदी में 400 मीटर लंबाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य 551.52 लाख रुपये की धनराशि से पूर्ण किया गया है। वहीं गुंजी के दायें पार्श्व में स्थित काली नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार के 1000 मीटर लंबाई में प्रथम कंक्रीट ब्लाक और दूसरे लेयर का निर्माण कार्य किया गया है। इसके अलावा 820 मीटर लंबाई में ऐप्रन और वायरक्रेट का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
धारचूला विकासखंड के ग्राम गुंजी में बायें पार्श्व में स्थित कुटी नदी और दाहिने पार्श्व में स्थित काली नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य अप्रैल तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे सीमा की सुरक्षा और आमजनता और भारतीय सैनिकों को लाभ होगा। - विकास श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें