फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़कों की घटिया गुणवत्ता पर एसई ने दिए काम रोकने के निर्देश

Sat, 29 Nov 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक और ब्लॉक प्रमुख के बीच सोशल मीडिया पर सड़कों पर हुए डामर की गुणवत्ता को लेकर हुए टकराव के बाद आला अधिकारियों को खुद मैदान में उतरना पड़ा है। डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद पीएमजीएसवाई के एसई निरीक्षण के लिए पहुंचे तो काम में खामी निकली। कुछ ही दिन बाद डामर उखड़ा मिला। एसई ने इसके पीछे पाला और ठंड की अधिकता कारण बताते हुए जाड़ों में डामरीकरण बंद करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बीते दिनों डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख सीएम के चचेरे भाई नरेंद्र सिंह धामी ने चर्मा-लखतीगांव सड़क पर हो रहे डामर को लेकर सोशल मीडिया पर विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि विधायक क्षेत्र की अन्य सड़कों पर पर सवाल उठा रहे हैं जबकि अपने पार्टनर की सड़कों की जांच नहीं कर रहे। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने ब्लॉक प्रमुख के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी ठेकेदार उनका पार्टनर नहीं है। सिर्फ उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। दोनों के बीच हुए इस टकराव के बाद पीएमजीएसवाई के एसई को खुद क्षेत्र की सड़कों पर हो रहे डामर की जांच के लिए मैदान उतरना पड़ा है।
एसई दिनेश कुमार विल्जवाण ने शनिवार को डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर हो रहे डामर की जांच की तो कई जगहों पर यह उखड़ा मिला। एसई ने ठंड और पाले को इसका कारण बताया। कहा पाला प्रभावित क्षेत्रों में डामर उखड़ा है। भविष्य में ठंड अधिक बढ़ेगी और पाला अधिक गिरेगा। ऐसे में उन्होंने सभी सड़कों पर जाड़ों में डामरीकरण करने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए। बता दें कि चर्मा-लखतीगांव और डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर डामरीकरण की जिम्मेदारी एक ही ठेकेदार की है। निरीक्षण में पीएमजीएसवाई के ईई सौरभ कुमार यादव, एई गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर डामर की मोटाई मानकों के अनुरूप मिली। कई जगहों पर ठंड की अधिकता और पाले से डामर उखड़ा है। गुणवत्ता के लिहाज से ठंड में डामरीकरण ठीक नहीं है। मौसम अनुकूल होने के बाद भी अब सभी सड़कों पर डामरीकरण किया जाएगा। गुणवत्ता पर निगरानी रहेगी। - दिनेश कुमार विल्जवाण, एसई, पीएमजीएसवाई, पिथौरागढ़
विज्ञापन


फोटो-29 पीटीएच 13 पी- डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर हुए डामर की जांच करते पीएमजीएसवाई के अधिकारी। स्रोत:पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें