फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 12 किमी पैदल चलकर एसडीआरएफ ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 29 Jun 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी गांव बिल्जू से एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी जोहार घाटी में बकरी चराने गए बोथी गांव निवासी एक अधेड़ फिसलकर घायल हो गए। उन्हें एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने ऊबड़खाबड़ रास्ते से 12 किमी पैदल स्ट्रेचर के सहारे सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया।
विज्ञापन

मुनस्यारी के बोथी गांव निवासी हयात सिंह (52) मवेशियों के साथ उच्च हिमालयी गांव बिल्जू गए हुए थे। बिल्जू के बुग्यालों में मवेशियों को चराने के दौरान फिसलकर खाई में गिरने से वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बिल्जू से बोगडियार पहुंचाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ को दी। जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही अस्कोट के पानागढ़ स्थित एसडीआरएफ कैंप से जवानों के दल को उच्च हिमालय के लिए रवाना किया गया।
बुगडियार पहुंचने के बाद एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल नवीन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल मनोज टोलिया, संतोष सिंह, कुबेर रौंकली और जगदीश बसेड़ा की टीम घायल को स्ट्रेचर से खतरनाक मार्ग से होते हुए ग्रामीणों की मदद से 12 किमी पैदल लाए। घायल की हालत को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने घायल को रात में ही सीएचसी मुनस्यारी में भर्ती कराया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने एसडीआरएफ का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें