फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले की पांच ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद

Thu, 29 Jun 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टनकपुर-जौलजीवी मार्ग पर श्रीकुंड के समीप गिरी मलवा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मलबा आने से बंद जिले की पांच सड़कें अभी यातायात के लिए नहीं खुली हैं। इसके चलते लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण बांसबगड़-कोटापंद्रपाला, मसूरीकांठा-होकरा, नाचनी भैंसकोट और छिरकिला-जम्कू सड़क बंद होने से 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं डीडीहाट तहसील क्षेत्र की आदिचौरा-हुनेरा सड़क बंद होने से हुनेरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों को जरूरी सामान भी पीठ पर ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। बुधवार की रात भी जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पिथौरागढ़ में 1.0 मिमी, डीडीहाट में 0.66 जबकि धारचूला में 17 मिमी बारिश हुई। गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में मौसम सामान्य रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाटनागाढ़ ने रोकी पूर्णागिरि के तीर्थ यात्रियों की राह

चंपावत/पूर्णागिरि। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बुधवार को बाटनागाढ़ नाले में अधिक पानी आने से रात करीब 8:30 बजे पूर्णागिरि मार्ग में यात्रियों की आवाजाही बंद हो गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मार्ग से आवाजाही शुरू हो पाई। उधर मलबा आने के कारण पीएमजीएसवाई की धौन-दियूरी सड़क बंद हो गई। कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यालय में दोपहर के समय तेज बारिश के कारण दिन में ही शाम सा अंधेरा छा गया। संवाद

कहां कितनी हुई बारिश

चंपावत-13 एमएम

लोहाघाट-01 एमएम

पाटी-03 एमएम

बनबसा-10 एमएम

अधिकतम तापमान-29 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान-19 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें