समस्याएं सुनने आपदा प्रभावित क्षेत्र में जाते एसडीएम मंजीत सिंह। संवाद
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बुधवार को बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र पत्थरकोट, भैंसखाली, भेलथौड़ तल्ला धूरा पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। आपदा में जिन परिवारों के भवनों में मलबा भर गया था और फसल बरबाद हो गई थी उन्हें सहायता राशि के चेक दिए गए।
उन्होंने भूमि का सर्वेक्षण करने के लिए भू वैज्ञानिकों की टीम गांव भेजने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने भेलथौड़ और भैंसखाली तोक के बचाव के लिए सिंचाई विभाग धारचूला को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई को मोटर मार्ग ठीक करने और जल निगम डीडीहाट को पेयजल लाइनों को ठीक कर पेयजल सुचारु करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, तहसीलदार चंद्र प्रकाश आर्य, हरीश सिंह तोमक्याल, बलवंत सिंह जेठा, पटवारी जीनत अंसारी उपस्थित रहे। संवाद