एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने तेजम जीआईसी में जनता दरबार लगाकर तमाम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
एसडीएम ने लोगों की शिकायत पर तेजम तल्ला बाजार की सड़क में फैली झाड़ियों को साफ करने के साथ ही निकास नालियों को खोलने के आदेश लोनिवि को दिए। लोगों ने तेंदुए द्वारा मारे गए जानवरों का मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। एसडीएम ने वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने के आदेश दिए। बिजली विभाग से आंतरिक लाइनों को ठीक करने को कहा। एसडीएम ने पटवारियों को किसानों को मुआवजा बांटने के आदेश देते हुए कहा कि जहां-जहां क्षति का आंकलन नहीं हुआ है, वहां तत्काल आंकलन किया जाए। जनता दरबार में विभिन्न प्रमाणपत्रों के 45 आवेदन पत्र स्वीकार किए गए। उद्यान विभाग ने सब्जी का बीज बांटा।
एसडीएम ने जाकुला, रामगंगा का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग को तटबंध निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनता दरबार में डा. केेएस रावत, पशु चिकित्सक डा. संजय बसेड़ा, सहायक पूर्ति निरीक्षक पीसी ओझा, जीआईसी के प्रधानाचार्य भवान राम, सीआरसी समन्वयक गोविंद सिंह राणा, प्रधान लक्ष्मण सिंह महर, पूर्व प्रधान तुलसी देवी, हरीश रावत, जयराज कोरंगा आदि मौजूद थे।