फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति मिली तो एसडीएम सौरभ करेंगे मरीजों के अल्ट्रासाउंड

Fri, 11 Jan 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
डॉ.सौरभ गहरवा। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 83 किलोमीटर दूर पिथौरागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उपजिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे। इससे गर्भवती महिलाओं को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए अब स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने का इंतजार है।        
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में स्वास्थ्य विभाग ने 2008 में लाखों की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन रख दी थी। व्रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से यह मशीन पिछले 10 सालों से एक कमरे में बंद है। वर्तमान में गंगोलीहाट में तैनात उपजिलाधिकारी आईएएस डॉ. सौरभ गहरवा रेडियोलॉजिस्ट हैं। मरीजों की समस्या को देखते हुए उन्होंने गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड का कार्य भी करने की इच्छा जताई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मांगी गई है।

सीएमओ की ओर से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही उपजिलाधिकारी मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर सकेंगे। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को अधिक राहत मिलेगी। इस समय अल्ट्रासाउंड के लिए यहां के लोगों को 83 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है। यदि अनुमति मिलती है तो गंगोलीहाट के साथ ही बेड़ीनाग के मरीजों को भी इसका फायदा मिलेगा।        
विज्ञापन


 
शिविर में मरीजों को देेख रहे हैं एसडीएम       
गंगोलीहाट। सीएचसी गंगोलीहाट में वर्तमान में केवल तीन चिकित्सक तैनात हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से मरीजों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसको देखते हुए एसडीएम डा.सौरभ गहरवा स्वास्थ्य विभाग के साथ तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। शुक्रवार को डूनी में आयोजित शिविर में 109 मरीजों का उपचार किया गया। डा.सौरभ गहरवा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जरूरत होगी उनमें शिविर लगाए जाएंगे।        
 
- अल्ट्रासाउंड के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति होना जरूरी होता है। अनुमति मिलने पर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इससे आम जनता को सुविधा मिलेगी।        
विज्ञापन

-  डा. सौरभ गहरवा आईएएस, एसडीएम, गंगोलीहाट।        

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें