फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुधारने को सड़क पर उतरे एसडीएम

विज्ञापन
डीडीहाट में वाहनों की चेकिंग करते एसडीएम केएन गोस्वामी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नगर में बेपटरी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार को उप जिलाधिकारी खुद सड़क पर उतर गए। उन्होंने नो पार्किंग जोन और ओवर लोडिंग में 16 वाहनों के चालान काटकर 5600 रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन

नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पिछले दिनों प्रशासन ने नो पार्किंग जोन चिह्नित किए। साथ ही चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवरलोडिंग नहीं करने, यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। बावजूद कुछ वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। लोगों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी सोमवार सुबह नौ बजे अकेले ही सड़क पर उतर आए। उन्होंने वाहनों की चेकिंग की और 16 वाहनों के चालान काटे।
उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में शराब नहीं पिलाने और जुआ नहीं खेलने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी की कार्रवाई से वाहन चालकों और होटल स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें