फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि में झुलसा वन रावत परिवार का बच्चा

Tue, 12 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
जंगल में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल की आग में वनराजि (वन रावत) परिवार का चार वर्षीय एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। डीडीहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालांकि डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था लेकिन गरीब के चलते परिजन उसे घर ले गए। डीडीहाट से 45 किमी दूर किमखोला गांव के रमेश सिंह का 4 वर्षीय पुत्र पंकज सोमवार की शाम को आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन


पंकज खेलते-खेलते घर से 200 मीटर दूर जंगल में पहुंच गया जहां वह जंगल की आग में झुलस गया। पंकज की मां भावना देवी ने बताया कि घटना के समय वह खुद जंगल में घास काटने गई थी। बच्चे के चिल्लाने पर वह दौड़कर घटनास्थल तक पहुंची, लेकिन तब तक पंकज बुरी तरह से झुलस गया था। रात 10 बजे 108 एंबुलेंस से उसे डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया गया जहां डा. बीएस मेहरा और डा. नरेंद्र तोमर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजन इलाज कराने में समर्थ न होने पर उसे घर ले गए। चिकित्सकों के अनुसार पंकज 25 से 30 प्रतिशत झुलस गया है। सबसे अधिक पीठ और पैर जला हुआ है। बता दें की किमखोला गांव में वनरावतों के 47 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें