फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरी स्कूटी, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 01 Nov 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। चौसाला-नौलाड़ा सड़क पर एक स्कूटी खाई में गिर गई। घटना में स्कूटी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोचर पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सड़क किनारे उगी झाड़ियां दुर्घटना का कारण बनीं। झाड़ियों का कटान न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह भट्टीगांव निवासी मनोज पाठक (46) पुत्र जगदीश पाठक और मोहन चंद्र पाठक (56) पुत्र काशी राम पाठक छुरमल देवता की पूजा के लिए चौसाला गांव जा रहे थे। चौसाला-नौलाड़ा सड़क पर दोनों को एक टिप्पर मिला। स्कूटी चालक मनोज पाठक को किनारे उगी झाड़ियों से सड़क नजर नहीं आई। टिप्पर को पास देते समय स्कूटी खाई में गिर गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीएचसी गोचर लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर रेफर किया गया।
डॉ. अर्पित दत्त ने बताया कि घायल मनोज पाठक का हाथ फ्रैक्चर हुआ है जबकि मोहन चंद्र पाठक के सिर पर गंभीर चोट आई है। ऐसे में दोनों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। परिजन दोनों को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए। चौसाला के प्रधान सुनील सिंह कार्की ने बताया कि लंबे समय से सड़क के दोनों किनारे झाड़ियों से पटे हैं। कई बार झाड़ियों को काटने की मांग की गई लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। कहा कि यदि झाड़ियों का कटान होता है दोनों दुर्घटना का शिकार नहीं बनते। उन्होंने जल्द झाड़ियों का कटान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें