डीडीहाट में विज्ञान मॉडल कार्यशाला में मॉडल तैयार करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जीजीआईसी में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मॉडल कार्यशाला का आयोजन किया।
शुभारंभ डायट के प्राचार्य डीसी सती ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। कार्यशाला समन्वयक डॉ. गोविंद सिंह धपोला ने बच्चों को विज्ञान मॉडल बनाने के तरीकों की जानकारी दी।
कार्यशाला में बच्चे विज्ञान से संबधित विद्युत मोटर, चुंबकीय ट्रेन, विद्युत जनरेटर, न्यूटन डिस्क, अनंत पथ, प्रकाश का अपवर्तन, परावर्तन, बोतल का फव्वारा सहित 35 से अधिक मॉडल तैयार करेंगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्या जीजीआईसी कुसुम जोशी, डायट प्रवक्ता राम कुमार साहू, विनोद बसेड़ा, विनीता खर्कवाल, पूनम द्विवेदी, नवीना टोलिया, कृष्णा फिरमाल, धरम सिंह, भरत सिंह, हीरा चंद्र समेत आदि थे।