राजकीय इंटर कॉलेज कोठेरा में हुई संकुल स्तरीय विज्ञान मेले में जीआईसी भूलीगांव विद्यालय पहले स्थान पर रहा।
जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल भंडारीगांव पहले, जीआईसी भूलीगांव दूसरे और जीआईसी कोठेरा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में जीआईसी कोठेरा ने पहला, जीआईसी भूलीगांव ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में रुचि पंत, नंदन सिंह, विक्रम भट्ट और सीनियर वर्ग में ऋशेष मेहरा, पंकज कोठारी, तमन्ना कोठारी ने जीती।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी राम नारायण वर्मा और विशिष्ट अतिथि जीआईसी भूलीगांव के प्रधानाचार्य आनंद सिंह मेहरा थे। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जमन सिंह महरा, ब्लॉक समन्वयक रमेश जोशी, संकुल समन्वयक रमेश राम, प्रकाश चंद्र, एसएमसी अध्यक्ष गंगा प्रसाद कोठारी, मनोज वर्मा, सुनील कुमार, कल्पना वर्मा, कुलवंत सिंह, अनिता, उषा बोहरा बिष्ट, नीरू बिष्ट, कविता मेहरा, कविता भंडारी, खीमा पंत, दीवान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह खाती ने किया।