फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान दिवस पर हुए कार्यक्रम

Tue, 28 Feb 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में विज्ञान दिवस के कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञान दिवस पर मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन स्कूल में विज्ञान दिवस पर विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डा. जीवन लाल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. विपिन जोशी और जीव विज्ञान प्रवक्ता राजन जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इस दौरान प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्य ऋचा पंत और अकादमिक समन्वयक राजेश्वरी शर्मा आदि थे।

मानस एकेडमी की सिटी और पंडा शाखा में विज्ञान क्विज, भाषण, कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य रुचि पोखरिया समेत तमाम लोग थे। सभी ने विज्ञान को सरल तरीके से समझने की जरूरत बताई। महर्षि विद्या मंदिर पिथौरागढ़ में भी विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने डा. सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला। देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में व्याख्यान और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने वैज्ञानिक सोच विकसित कर मानवतावादी वैज्ञानिक विकास का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडलों की प्रदर्शनी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डीडीहाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि इंजीनियर ललित शौर्य ने डा. चंद्रशेखर रमन की खोजों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा, नीमा मेहरा, कीर्ति आर्या, हिना वर्मा आदि थे। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें