फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बंदरों का आतंक, गुरुजी दे रहे पहरा

Wed, 01 Aug 2018 10:40 PM IST
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट केंद्रीय विद्यालय में बंदरों से छात्रों को बचाने के लिए हॉकी लिए शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में बंदरों के आतंक के चलते अब गुरुजी डंडा लेकर बच्चों की सुरक्षा में पहरा दे रहे हैं। अब तक उत्पाती बंदर पांच बच्चों के साथ ही कई अन्य लोगों को भी अपना निशाना बना चुके हैं। प्रधानाचार्य, शिक्षकों और क्षेत्रीय जनता ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय मिर्थी और बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक है। बंदर झुंड में बच्चों पर हमला कर उनका स्कूल बैग आदि गिराकर काटने को आ रहे हैं। उत्पाती बंदरों ने विद्यालय के खेल मैदान पर अड्डा जमा लिया है। बंदरों के डर से बच्चे खेलने के लिए मैदान में तभी जा रहे हैं, जब शिक्षक डंडा लेकर वहां पहरा दे रहे हैं।

प्रधानाचार्य हरीश कुमार ने बताया कि बंदर अब हमलावर भी हो गए है। वह बच्चों को काटने के लिए दौड़ते हैं। बंदरों के आतंक से आईटीबीपी स्टाफ क्वार्टरों में रहने वाली महिलाएं, दुकानदार भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वन रेंजर से बंदरबाड़ा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने बंदरबाड़ा का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए
विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया कि बंदरों की समस्याओं की शिकायत लगातार आ रही है। उन्होंने वन विभाग को मिर्थी और सानदेव में बंदरबाड़ा बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए हैं। वन रेंजर राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें