फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर स्कूल क्रिकेट टीम चयनित होगी

Mon, 09 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आल इंडिया स्कूल क्रिकेट काउंसिल (एआईएससीसी) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाएं खोजने और तराशने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश से पांच हजार स्कूली खिलाड़ियों की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखंड में भी स्कूल क्रिकेट प्रमोशन के लिए जिला स्तर पर टीमों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि सरकारी तथा गैरसरकारी स्कूलों के 10 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले जिला स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों को राज्य स्तर की टीम में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला मुख्यालय में अब तक एशियन एकेडमी, बियरशीबा स्कूल, केएनयू जीआईसी, मानस एकेडमी, एसडीएस जीआईसी, स्प्रिंग डेल स्कूल, पीएनएफ स्कूल और सोरवैली स्कूल ने स्कूल क्रिकेट प्रमोशन के लिए पंजीकरण करा दिया है। अन्य स्कूलों में भी तेजी से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें