फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को प्रोजेक्टर से पक्षियों की जानकारी मिलेगी

Sat, 04 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
क्रेस्टेड किंगफिशर पक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी के बुग्यालों और नदी घाटी क्षेत्रों में चलाए गए बर्ड वाचिंग कैंप के दौरान कुल 215 पक्षियों को कैमरे में कैद करने में कामयाबी मिली है। अब इस पक्षियों के बारे में स्कूली बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। बर्ड वाचिंग कैंप के प्रथम चरण में मिली कामयाबी से वाचर बेहद उत्साहित हैं। यही नहीं जिला प्रशासन ने भी इस गतिविधि पर गहरी दिलचस्पी दिखाई है और प्रोत्साहन के लिए कुछ योजना तय करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे कैंप के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि 215 पक्षियों के बारे में जानकारी एकत्र करना बड़ी उपलब्धि है। वह कहते हैं कि मुनस्यारी के बुग्यालों और नदी घाटियों में पक्षियों की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं। धीरे-धीरे सभी पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल कर ली जाएगी। शनिवार को मदकोट के आसपास और वाल्थी गांव के जंगलों में बर्ड वाचिंग कैंप चला। इस दौरान विचित्र स्वभाव वाले पक्षी नजर आए। कुछ तो हवा में डाइव कर कीट पतंगों का आसानी से शिकार कर लेते हैं। कोई पक्षी पेड़ के तने को अपनी चोंच से छेदकर उसके अंदर से कीट को मारकर आसानी से खा जाती है। शनिवार को इन जंगलों में क्रेस्टेड किंगफिशर, उल्ट्रामेरिन फ्लाई केचर, वेरडिटेर फ्लाईकेचर, यलो बेलिएड फैटेल, अल्ट्रामेरिन, ओरेंटल डोव, ब्लैक बुलबुल जैसे पक्षी दिखाई दिए। यह पक्षी इसी इलाके में स्थायी रूप से रहते हैं।

पंवार ने बताया कि अब तक नजर आई सभी पक्षियों के फोटो, वीडियो, डाटा एकत्र कर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। शनिवार को कैंप के संचालन में पुष्कर आर्या, केदार सिंह पांगती, दीपक कोटाल, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश भट्ट आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें