फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-मरसोली सड़क पर स्कूल बस फंसी

Fri, 01 Sep 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़-मरसोली मार्ग पर फंसी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-आठगांवशिलिंग-मरसोली सड़क पर मरसोली से थोड़ा आगे शुक्रवार सुबह मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों से भरी बस फंस गई। बाद में बस में सवार करीब 35 बच्चों को दूसरी बस मंगाकर स्कूल भेजने की व्यवस्था की गई। इस सड़क पर बस के फंसने से करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। बताया गया कि मरसोली के पास जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पर सड़क का किनारा लगातार धंस रहा है। वाहनों को आरपार जाने में भारी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार सुबह यह स्कूल बस नाली में फंस गई। इस स्थान पर पहले से ही काफी कीचड़ हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने स्कूल बस फंसने की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी, लेकिन काफी देर तक फंसी हुई बस को निकालने के लिए कोई टीम नहीं भेजी गई। वहीं, सड़क बंद होने के कारण मरसोली से पिथौरागढ़ को आने वाले वाहन चालकों को वड्डा की तरफ से घूमकर आना पड़ा। इसमें उनको 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें