फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखेरी संस्कृति के विविध रंगों की छटा

Sat, 28 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू बियरशीबा हायर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन की शाखा के वार्षिक झलक कार्यक्रम में संस्कृति के विविध रंगों की छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने मार्चपास्ट की सलामी ली। विधायक ने स्कूल के पूर्व छात्र एसएसबी में डिप्टी कमांडेंट चंद्रकांत सिंह मलड़ा के साथ ही 10वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में स्कूल कैप्टन गीतांजलि सामंत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। वार्षिक झलक कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मयूख महर ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बेहतर रिजल्ट देने के साथ ही अन्य गतिविधि में आगे रहता है, यह सुखद है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ को शिक्षा का हब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तमाम तकनीकी संस्थानों के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना इसी की एक कड़ी है।
स्कूल के निदेशक भुवन भाकुनी ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। प्रधानाचार्या मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्या ममता मेहता ने आगंतुकों का आभार जताया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जीआईसी लाइन शाखा की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बिष्ट, सुशीला भाकुनी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन, कांग्रेस नेता तिलक जोशी, ऋषेंद्र महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें