फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में छह सूत्रीय मांगों को लेकर एससी,एसटी इम्पलाइज फेडरेशन किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते एससीएसटी फेडरेशन के कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
छह सूत्री मांगें पूरी न होने पर एससी, एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग पत्र राष्ट्रपति को भेजा ।
विज्ञापन

रविवार को फेडरेशन जिलाध्यक्ष महेश मुरारी के नेतृत्व में टकाना रामलीला मैदान धरना स्थल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से वो छह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा सरकार एससी, एसटी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण देने, जस्टिस इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, सीधी भर्ती में रोस्टर की समीक्षा प्रणाली के लिए गठित मदन कौशिक समिति की रिपोर्ट जग तक नहीं आने पर पुरानी रोस्टर प्रणाली को लागू करने, विभिन्न विभागों में रिक्त बैकलॉग के पदों को भरने, संविदा आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों में आरक्षण का शत-प्रतिशत अनुपालन करने, राज्य में ओबीसी वर्ग का राजकीय सेवा का आरक्षण 14 प्रतिशत बढ़ाकर उसे 27 प्रतिशत करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांगों के पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें