फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद एसबीआई गणाई गंगोली में शाखा प्रबंधक की तैनाती

विज्ञापन
गणाईगंगोली एसबीआई बैंक में तीन माह बाद तैनात नए शाखा प्रबंधक। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। एसबीआई की गणाई गंगोली में शाखा प्रबंधक की तैनाती हो गई है। तीन माह बाद बैंक में शाखा प्रबंधक आने बाद लोगों के काम होने लगे हैं।
विज्ञापन

गणाई गंगोली के बैंक में मैनेजर और कैशियर का पद खाली होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला अखबार ने सात नवंबर के अंक में तीन माह से शाखा प्रबंधक और कैशियर नहीं शीर्षक खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान गंभीरता से लेते हुए शाखा प्रबंधक की तैनाती कर दी है। क्षेत्र के लोग तीन माह से लगातार बैंक में शाखा प्रबंधक और कैशियर की तैनाती का मामला उठा रहे थे। तीन महीने बाद बैंक में देहरादून से आए शाखा प्रबंधक प्रीतम सिंह आर्य ने कार्य संभाल लिया। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों ने प्रमुखता से उनकी समस्या को प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला अखबार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें