बेड़ीनाग में गौरैया संरक्षण के लिए आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बॉक्स वितरित करते समाजसेवी प्र
- फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग/अस्कोट। क्षेत्र में लोग गौरैया संरक्षण के लिए जागरूक होने लगे हैं। विश्व गौरैया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश बोरा ने लोगों को लकड़ी से बने बॉक्स बांटे। उन्होंने कहा कि इन बॉक्सों को घरों की छत पर सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि गौरैया इनमें अपना घर बना सके।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने गौरैया के संरक्षण की शपथ ली। समाजसेवी प्रकाश ने कहा कि प्रजनन के समय उनके अंडों की सुरक्षा करने की जरूरत है। घर के बाहर ऊंचाई और सुरक्षित जगह पर लकड़ी के घोंसले लटका सकते हैं।
इस दौरान चामू सिंह धानिक, गौरी पंत, रमेश बोरा, दीवान सिंह बोरा, दान सिंह महरा, सुरेंद्र सिंह डसीला, शंकर सिंह महरा, श्याम सिंह डसीला, महेश महरा, हरीश सिंह बाफिला आदि रहे।
इधर अस्कोट में समाजसेवी केबी पाल गौरैया संरक्षण के लिए तीन साल से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों भी गौरैया के संरक्षण की अपील की।