पिथौरागढ़ के खड़कोट वार्ड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ घर संसार सुखी बनाओ कार्यक्रम चलाती छात्राएं।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। खड़कोट वार्ड में एसडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में घर-घर जाकर छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ घर संसार सुखी बनाओ कार्यक्रम चलाया।
छात्राओं ने परिवार के सदस्यों से शपथ पत्र भरवाए और हस्ताक्षर अभियान चलाया। रविवार को प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा ज्ञान, चरित्र, संस्कृति, समाज और राष्ट्र का विकास करती है।
घर में बालिका के शिक्षित होने से आगे चलकर पूरा परिवार, समाज स्वयं शिक्षित हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं कोविड 19 के कारण प्रवेश नहीं ले पाई हैं।
उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 9927733861 पर एक मिस कॉल देकर अपने पाल्यों को विद्यालय में प्रवेश दिला सकते हैं। कार्यक्रम में प्रगति पाठक, शैलजा, अपेक्षा, अनन्या, भारती, सुनीता, दीक्षा, सविता, रोहित, धीरज, मयंक आदि थे।