फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सौरभ, सोनिया, दीपक दौड़े सबसे तेज

Mon, 24 Jun 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला ओलंपिक संघ की ओर से लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने देव सिंह मैदान में युवाओं को दौड़ के लिए प्रोत्साहित किया। दौड़ देव सिंह मैदान से वरदानी मंदिर तक हुई। इसमें सौरभ पाठक प्रथम, विनोद चामी द्वितीय, हिमांशु सिंह तृतीय, करन मेहता चतुर्थ और दीपक सिंह पंचम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सोनिया पांडेय पहले, रितिका गिरी दूसरे, दिव्या खन्ना तीसरे और दीपिका विश्वकर्मा चौथे स्थान पर रहीं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपक बिष्ट, कुंडल महर, शंकर खत्री ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए लुंठी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में नेशनल गेम होने हैं। सभी खिलाड़ी अभी से उसकी तैयारियों में जुट जाएं। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राजेंद्र भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, बहादुर सामंत, ललित बोहरा, विक्की मेहता, भुवन जोशी, हेम गुंज्याल आदि खिलाडी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें