बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पांखू में खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से जय मां कोटगाड़ी मिनी मैराथन और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रस्साकशी में जाबुका विजेता और कोटगाड़ी की महिला टीम उपविजेता रही। मिनी मैराथन के अंडर 10 बालक वर्ग में बैरात जुब्बर के साहिल कुमार प्रथम, बालिका वर्ग में मदी गांव की गुंजन पाठक पहले स्थान पर रहे। ओपन मिनी मैराथन में पिथौरागढ़ के कुमौड़ निवासी सौरभ भट्ट प्रथम रहे। सीनियर सिटिजन ओपन मिनी मैराथन में जाबूका के चंचल सिंह कार्की ने पहला स्थान प्राप्त किया। मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह कार्की, विशिष्ट अतिथि उमेद सिंह कार्की, पूर्व कैप्टन पुष्कर सिंह, विनोद कार्की, मनोज कार्की, खुशाल कुमार ने किया। खेलकूद प्रोत्साहन समिति ने बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड की टॉपर रही बेड़ीनाग निवासी प्रियांशी रावत को सम्मानित किया। संचालन दिनेश आर्या ने किया। इस मौके पर थल थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा, धन सिंह रावत, हरीश कार्की, डॉ. दीपिका आर्या, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, अनिल कुमार, महिपाल टम्टा, खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कार्की आदि मौजूद रहे। संवाद