मुनस्यारी स्थित जोहार क्लब मैदान में फुटबाल मैच के दौरान गोल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । जोहार क्लब मैदान में आयोजित 71 वें मुनस्यारी खेलोत्सव के दूसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को खेले गए पहले मैच में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मारथोमा पब्लिक स्कूल को 7-0 से पराजित किया। मारथोमा के खिलाड़ी अंतिम समय तक गोल के लिए जूझते रहे लेकिन सर्वोदय की टीम ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सर्वोदय की ओर से अक्षिता ने चार, ज्योति देवली ने दो और खुशी ने एक गोल दागा। दूसरे मैच में विवेकानंद विद्या मंदिर ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की टीम को 2-1 से पराजित किया। विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर से कप्तान प्रियंका बसेड़ा ने दो और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल की चित्रा ने एक गोल किया। निर्णायक सौरभ पंचपाल, नीतिश पांगती, ईश्वर भाकुनी रहे। इस मौके पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।