फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस कार्बेट महोत्सव : सात दिन में 70 लाख का कारोबार

Thu, 26 Feb 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर में आयोजित चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव में सात दिन में 70 लाख रुपये का कारोबार हुआ। आयोजन में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के 10 से अधिक राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने अपनी विशिष्ट कला, हस्तशिल्प, हैंडलूम उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न जनपदों के स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों ने स्थानीय उत्पादों के 171 स्टॉल्स के माध्यम से सहभागिता की। इस दौरान 70.64 लाख रुपये का कारोबार हुआ। कानपुर के साजिद शाहिद अली ने हैंडलूम उत्पादों से 45,800, देहरादून के इरफान अहमद ने कार्पेट विक्रय से 70,655 रुपये का कारोबार किया। उधमसिंह नगर के हस्तशिल्प उद्यमी रईस अहमद ने 1.08, मोहम्मद फारूक ने 1.39, इसरार हुसैन ने 1.23 लाख की आय अर्जित की। दिल्ली के पुस्तक विक्रेताओं ने 3.26 लाख की पुस्तकें बेचीं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद की तारा देवी स्वयं सहायता समूह ने लाइव फूड स्टॉल के माध्यम से 96,500 और चंपावत के जय माता दी, हरियाली, भूमिया, नारी शक्ति, मां भगवती, पार्वती स्वयं सहायता समूहों ने लाइव फूड स्टॉल्स से 6.38 लाख से अधिक की रिकॉर्ड आय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें