फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक मार्च से सुबह आठ बजे खुलेंगे अस्पताल, ओपीडी का बदलेगा समय

Thu, 26 Feb 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक मार्च से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदल जाएगा। सुबह आठ बजे अस्पताल खुलेंगे और दोपहर दो बजे तक ही ओपीडी संचालित होगी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ओपीडी के समय में बदलाव होगा।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में दिन छोटे और रात लंबी होने से ओपीडी के समय में बदलाव होता है। अब तक जिले के सभी अस्पतालों में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी संचालित हो रही है। अब जल्द ही इसमें बदलाव होगा। एक मार्च से सभी अस्पतालों में ओपीडी एक घंटा पहले सुबह आठ बजे शुरू होगी जो दोपहर दो बजे तक चलेगी। ओपीडी का यह समय 31 अक्तूबर तक रहेगा।
तीन से पांच मार्च तक बंद रहेगी ओपीडी
होली का पर्व नजदीक है। ऐसे में तीन से पांच मार्च तक जिले के सभी अस्पतालों में अवकाश के चलते ओपीडी बंद रहेगी। मरीजों का इमरजेंसी में ही इलाज होगा। हर अस्पताल में यह नियम लागू होगा। छह मार्च से सभी अस्पतालों में नियमित ओपीडी संचालित होगी।
विज्ञापन


कोट -
एक मार्च से ओपीडी के समय में बदलाव होगा। होली के अवकाश के चलते तीन दिन तक ओपीडी बंद रहेगी। इमरजेंसी में मरीजों का इलाज होगा। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें