फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में संजय, सचिन और पंकज को पहला स्थान

Wed, 06 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत आयोजित एससी-एसटी वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मूनाकोट के संजय राम, 1500 मीटर दौड़ में मुनस्यारी के सचिन, 200 मीटर दौड़ में मुनस्यारी के ही पंकज निखुर्पा पहले स्थान पर रहे। गोला फेंक में मुनस्यारी के योगेश कुमार ने पहला स्थान पाया। 1000 मीटर की दौड़ धारचूला के नीरज रौंकली ने जीती।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 42 बालकों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण सात जनवरी से शुरू होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक प्रताप बिष्ट, फकीर सार्की, दिनेश पाटनी, हीरा चंद राजन, गोकुल पंत, प्रकाश जंगथापा, यतीश ओझा थे। समापन मौके पर अर्जुन कुमार, नरेंद्र कुमार, कैलाश सिंह कार्की, धरम बिष्ट, कैलाश लस्पाल, इंद्र सिंह कार्की, मंगल सिंह बुदियाल, भावना जोशी आदि थे। प्रतियोगिता में आठ विकासखंडों के 131 बालकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें