फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पहली बार होगी पीसीसी की बैठक

Wed, 06 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की बैठक पहली बार पिथौरागढ़ में होगी। 23 और 24 जनवरी को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के 500 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अलावा सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकारों को बताया कि दो दिन तक चलने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, मिशन-2017 को कामयाब बनाने पर मंथन होगा। श्री पंत ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल होंगे।
बैठक को सफल बनाने के लिए जिला स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बैठक के लिए स्थान का निर्धारण बाद में किया जाएगा। यदि कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने की संभावना हुई तो किसी खुले मैदान में भी बैठक कराई जा सकती है।
विज्ञापन

 पंत ने दावा किया कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति के साथ आगे बढ़ रही है। एक जनवरी को यहां हुए मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक दौरे के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। इसी उत्साह को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक का स्थान पिथौरागढ़ में तय किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें