फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चार दिनी प्रवास के बाद दून रवाना हुए संघ प्रमुख माेहन भागवत

Wed, 20 Nov 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत अपने चार दिनी पिथौरागढ़ प्रवास के बाद देहरादून लौट गए हैं। 16 से 19 नवंबर तक प्रवास के दौरान डॉ. भागवत ने प्रांत कार्यकारिणी और क्षेत्र कार्यवाहों के साथ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

चार दिनी प्रवास पर 16 नवंबर 2024 को पिथौरागढ़ आए सरसंघचालक डॉ. भागवत ने 17 नवंबर को मुवानी में नवनिर्मित शेर सिंह कार्की विद्यालय का लोकार्पण किया था। इसके बाद पिथौरागढ़ में संघ की शाखा में प्रतिभाग किया।
उन्होंने सभी जिला प्रचारक और वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद किया। पंच परिवर्तन स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की गई। सोमवार सुबह मल्लिकार्जुन विद्यालय में आयोजित शाखा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सरसंघचालक ने व्यवस्थापकों के साथ बातचीत की। दोपहर में भोजन करने के बाद वे विमान से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें