फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में नाकाम प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान

Fri, 11 Dec 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार को मुकाम न मिल पाने और परिवार के रोड़ा बनने पर शुक्रवार रात नगर के चिमस्यनौला मोहल्ले में एक प्रेमी-प्रेमिका ने जान दे दी। प्रेमिका का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था और प्रेमी के हाथ की नसें कटी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका का चाकू से गला रेता होगा, उसके बाद जहर पीकर अपने हाथ की नसें काट दी होंगी। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना में किसी तीसरे का हाथ तो नहीं है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और जहर की शीशी भी मिली है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा और क्षेत्राधिकारी जीएल कोहली सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने बताया कि मौके से युवक के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने प्यार में नाकाम रहने और इस रिश्ते को परिवार के सदस्यों द्वारा नहीं माने जाने के कारण जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी है। एसपी ने बताया कि पीजी कॉलेज का बीए तृतीय वर्ष का छात्र सुमित कुमार (23) पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी लोधियागैर यहां चिमस्यानौला मोहल्ले में किराए में रहता था। शुक्रवार शाम उसके कमरे में उसी के गांव की प्रेमिका काजल कोहली (22) पुत्री कमलेश कोहली पहुंची। काजल यहां एएनएम की ट्रेनिंग कर रही थी।
एसपी के मुताबिक काफी देर तक जब काजल घर नहीं लौटी, तो उसका परिजन काजल को ढूंढने पहुंचा। शक होने पर वह सुमित के कमरे में चला गया, जहां दोनों की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। तब तक इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हो गई। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ चाकू बरामद किया है। पूरा कमरा खून से सना था। पुलिस ने बताया कि कमरे से जहर की शीशी भी मिली है। एसपी ने कहा कि इस घटना के साथ कई दूसरे पहलू भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल से पड़ताल करेगी। युवक-युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। देर रात तक शव मौके से नहीं उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें