फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राम विकास अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने शनिवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया और पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय में कामकाज ठप करा दिया। ग्राम विकास अधिकारी ग्रेड-पे में संशोधन करने, पंचायतीराज विभाग का ढांचा पुनर्गठित करने, पंचायतीराज विभाग के बहुउद्देश्यीय कर्मियों को मूल विभाग में वापस नहीं लेने की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
विज्ञापन


संगठन जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी और महामंत्री दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि उनका संगठन मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार पर दबाव बना रहा है, लेकिन सरकार कोई भी कदम नहीं उठा रही है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया है। यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को अगले चरण में ज्यादा उग्र कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में सोहन लाल वर्मा, योगेश भारती, योगेश पांडे, विनोद गिरी, ललित ग्वाल, विनीता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें