राष्ट्र की एकता को संरक्षित करने के उद्देश्य से सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। शनिवार को इस उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय समेत कई विद्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय एकता के लिए रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई।
रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ को अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ रामलीला मैदान से घंटाकरण, गांधी चौक, नया बाजार, केएमओयू बस स्टेशन, गुप्ता तिराहा, टकाना रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट तक कराई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी आर्य ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। दौड़ में एसडीएम सदर अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली, जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, स्वजल परियोजना प्रबंधक दीप चंद्र पुनेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राधिका ह्यांकी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, उप खेल अधिकारी कृष्ण सिंह महर, प्रकाश जंग थापा, मनोज पुनेठा, लीलावती जोशी, अनिल नगरकोटी समेत कई संस्थानों के कर्मचारी, विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई एकता दौड़ को संस्थान निदेशक डा. बीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की। दौड़ में सहायक प्राध्यापक डा. हेमंत कुमार जोशी, कुंदन सिंह देशवाल, अनुपा चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह खड़ायत, पुनीत वर्मा, डा. बीपी जोशी, सूर्य प्रकाश चौहान, जगदीश, भूपेश पांडे और संस्थान के विद्यार्थी शामिल थे।
उधर, राजकीय पॉलीटेनिक कालेज गणाईगंगोली के विद्यार्थियों राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ और एकता संगीत कार्यक्रम किए। राष्ट्रीय एकता दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए विद्यार्थियों ने संस्थान से लेकर देवराड़ी बोरा, कूना तक एकता दौड़ आयोजित की। वापस संस्थान में पहुंचने पर प्रधानाचार्य कार्यवाहक योगेश भट्ट ने एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में योगेश भट्ट, मनीष कालाकोटी, कपिल कोठारी, नंद किशोर, गोपाल डोबाल, मोहम्मद युसूफ समेत कई लोग मौजूद थे।