फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपली में पहली बार नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमे की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पीपली न्याय पंचायत में श्रीगणेश विकास समिति के अध्यक्ष भूपाल दत्त भट्ट और उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कठायत के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

पीपली स्थित स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अवनीश उपाध्याय ने कहा कि भारतीय इतिहास गुरु-शिष्य परंपरा की अनगिनत गाथाओं से भरा है। जिला प्रचारक राहुल ने ध्वज गुरु की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष भूपाल दत्त भट्ट ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवा ध्वज के समक्ष मातृभूमि को नमन करने की परंपरा 92 वर्ष पुरानी है। कथावाचक पं. भगवान बल्लभ भट्ट ने कहा कि मन में सच्ची लगन और श्रद्धा हो तो गुरु को कहीं भी पाया जा सकता है। गुरु दक्षिणा पर्व में मनोज कन्याल, बसंत जोशी, विनय प्रसाद थपलियाल, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह ज्ञाला, स्युवन के प्रधान गोकर्ण सिंह, पीपली की प्रधान बसंत राम, गांजरी के प्रधान जगत सिंह धामी, विधायक प्रतिनिधि पुष्कर सिंह कठायत, नरेश चंद्र ओझा, मनोज कुमार टम्टा, शंकर सिंह ऐरी, हर सिंह कठायत, तेज सिंह भाट, महेंद्र कठायत, रेवाधर जोशी, गोविंद भंडारी, वंशीधर भट्ट, प्रेम सिंह धामी, नारायण मेहता, दिवानी राम, प्रेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें