चंपावत। समाज कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति के 33 परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए 16.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह सामंत ने बताया कि सितंबर माह में यह धनराशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 24 अनुसूचित जाति परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए 12 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा सामान्य वर्ग की सात विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के लिए साढ़े तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विभाग की ओर से पात्र परिवारों को विवाह अनुदान योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में आवेदन जारी हैं। पात्र लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं।