फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंदरों के आने से फागपुर और एनएचपीसी वासी परेशान

Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर और एनएचपीसी परिसर के निवासी लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। वे खेतों और बागान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़कर अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है। फागपुर प्रधान गीता देवी ने बताया कि बंदर लोगों का नुकसान कर रहे हैं। वे महिलाओं और बच्चों को काटने तक आ रहे हैं। एनएचपीसी इम्पलाईज यूनियन अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला और शारदा वैली कर्मचारी संघ महामंत्री अमित कुमार ने बताया कि परिसर में बड़ी संख्या में बंदर पहुंच गए हैं। ये बंदर परिसर वासियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। वे घरों से खाने-पीने का सामान उठाने के अलावा तारों पर सूखने रखे कपड़े तक ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें