फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्य गोदाम में भी सड़ा चावल, बोरियों से बाहर निकलते दिखे कीड़े, जांच बैठाई

Sat, 10 Jan 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मुख्य गोदाम में चावल की बोरियों से बाहर नजर आए कीड़े। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारी, डुंगरी और पाभैं की सस्ता गल्ला दुकानों में ही नहीं कीड़ेयुक्त सड़ा चावल जिले के मुख्य गोदाम में भी मिला है। मुख्य गोदाम में भी बोरियों से बाहर कीड़े निकल रहे हैं। डीएम आशीष भटगांई ने इस मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी तहसीलों के गोदामों और सस्ता गल्ला की दुकानों में जांच होगी। इसकी जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन

धारी, डुंगरी और पाभैं में सस्ता गल्ला की दुकानों में कीड़ेयुक्त सड़ा चावल मिलने का मामला बीते शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ था। इस मामले को संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार के अंक में उपभोक्ताओं को बांटने के लिए भेज दिया कीड़ेयुक्त सड़ा चावल शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। संवाद न्यूज एजेंसी ने जब नगर के मुख्य गोदाम में जाकर मामले की पड़ताल की तो वहां भी बोरियों से कीड़े बाहर निकलते मिले।
ऐसे में साफ है कि सिर्फ पाभैं, डुंगरी और धारी में ही नहीं बल्कि सस्ता गल्ला की अन्य दुकानों तक भी सड़ा चावल पहुंचा है। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी सभी एसडीएम को दी है। अब सभी सस्ता गल्ला की दुकानों की जांच होगी और कहां-कहां सड़ा कीड़ेयुक्त चावल खपाया गया है, इसका पता चलेगा। डीएम आशीष भटगांई ने इस लापरवाही में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


सस्ता गल्ला की दुकानों से उठाया जाएगा सड़ा चावल
डीएसओ विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिन सस्ता गल्ला की दुकानों में सड़े चावल की आपूर्ति हुई है वहां से इसे उठाया जाएगा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को इसके बदले सही चावल की आपूर्ति की जाएगी। वहीं जो उपभोक्ता सड़े चावल को सस्ता गल्ला की दुकानों तक पहुंचाएंगे उन्हें भी सही चावल उपलब्ध कराया जाएगा।

भंडारण में लापरवाही बरतने वाले भी नपेंगे
कहां से गोदामों और सस्ता गल्ला की दुकानों तक सड़ा और कीड़ेयुक्त चावल पहुंचा प्रशासन इसकी भी जांच करेगा। किस गोदाम में उचित रखरखाव न होने से चावल सड़ा इसकी जांच के भी निर्देश जारी हुए हैं। ऐसे में साफ है कि भंडारण में लापरवाही बरतने वाले भी नपेंगे।
कोट
कीड़ेयुक्त सड़े चावल की आपूर्ति करना गंभीर मामला है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच होगी। इसमें जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें