फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ा राशन मिलने से भड़के लोग

Fri, 21 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
सड़ा राशन मिलने पर दुकान के आगे प्रदर्शन करते कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तुरगोली के अंतर्गत घटीगाड़ स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने पहुंचे लोगों ने दुकान के बाहर ही प्रदर्शन किया। दुकान में दो माह बाद चावल पहुंचा था, जब लोग चावल लेने लगे तो सभी बोरों में चावल सड़ा निकला। उनमें कीड़े भी पड़े थे। इसे गरीब जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा गया कि तत्काल नया और अच्छा चावल भेजा जाए।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में शुक्रवार को राशन आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जैसे ही दुकानदार ने चावल के बोरों को खोला तो उनमें चावल सड़ा था। लोगों ने यह चावल लेने से इनकार कर दिया और दुकान के आगे ही प्रदर्शन किया। कहा कि सड़ा चावल खिलाने से जानवर तक बीमार हो जाएंगे। सस्ता गल्ला विक्रेता ने बताया कि उसे गोदाम से ऐसा ही राशन दिया गया था। प्रदर्शन में हरीश सिंह, सावित्री देवी, संतोष सिंह, जगदीश सिंह, भूपेंद्र राम, अनिल सिंह आदि थे। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने कहा कि यदि किसी दुकान में सड़ा राशन पहुंच जाता है तो उसे तत्काल वापस मंगाया जाता है।

दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह कार्डधारकों को किसी भी दशा में सड़ा राशन न दें। डीएसओ ने यह भी स्पष्ट किया कि राशन की बोरियों को सिर्फ दुकान में पहुंचने के बाद ही खोला जाता है। इस कारण यह पता लगाना कठिन है कि किस बोरे में खराब राशन है। घटीगाड़ दुकान से भी खराब चावल को वापस मंगाया जा रहा है और नया राशन भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें