फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली सोलर पैनल से जगमगाएंगे नौ गांव

Fri, 21 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने पिछली दिवाली में बिजली से वंचित दारमा और व्यास घाटी के नौ गांवों को सोलर पैनल की बिजली दे दी है, जबकि कनार गांव को मिलाकर कुल 30 तोकों को ग्रिड से बिजली दे दी गई है। इस बार की दिवाली में यह सभी गांव बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे।
विज्ञापन


यूपीसीएल को प्रदेश सरकार ने सोलर पैनल की बिजली उपलब्ध कराने के लिए 6.36 करोड़ रुपए दिए थे। इस राशि से धारचूला तहसील की व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, रौंगकांग, नाभीढांग, नपलच्यू, दारमा घाटी के बोन, फिलम, दुग्तू गांवों को सोलर पैनल की बिजली दे दी गई है। इससे 1163 घर रोशन हो गए हैं। वहीं, ग्रिड से कनार गांव को बिजली मिली है। कनार के आसपास के 30 तोकों को भी ग्रिड से जोड़ दिया गया है। इनमें जाराजिबली गांव भी शामिल है। ग्रिड से गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए सरकार ने विद्युत विभाग को 3.75 करोड़ उपलब्ध कराए थे।

पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बसनेत ने बताया कि सोलर पैनल को डीसी करंट से जोड़ा गया है। उनमें वायरिंग की गई है। एक घर में पांच एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, टीवी चलाने का प्वाइंट लगाया गया है। सोलर पैनल की बिजली देते समय पूरा सिस्टम वैसा ही तैयार किया गया, जैसा ग्रिड की बिजली के लिए होता है। सिर्फ इसमें डीसी करंट चालू रहता है।
विज्ञापन


इन गांवों में अगली दिवाली तक लगेंगे सोलर पैनल
यूपीसीएल ने अगली दिवाली तक मिलम, बिलजू, बुई, लास्पा, खिलांच, ल्वां, मापा, रिलकोट, मर्तोली, रालम, टोला गांवों में सोलर पैनल की बिजली देने का फैसला लिया है। इसकी मंजूरी मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जबकि ग्रामीण विद्युतीकरण डिवीजन हल्द्वानी की ओर से अगली दिवाली से पहले मुनस्यारी तहसील के बुई और पातो, धारचूला तहसील के बालिग, चल, सेला, बौंगलिंग, डाबूलंचू, उमचिया, जिप्ती गांवों को ग्रिड की बिजली से जोड़ दिया जाएगा। ईई चंदन सिंह बसनेत ने बताया कि अगली दिवाली तक धारचूला डिवीजन के अंतर्गत सभी गांव विद्युतीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें