फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी को वॉयस ऑफ धारचूला का खिताब

Sat, 30 Dec 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वॉयस ऑफ धारचूला रोशनी बोनाल पदक के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टारडम रॉयल क्लब के तत्वावधान में एवं रं स्टार क्लब के युवाओं की ओर से आयोजित वॉयस आफ धारचूला प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। एक सप्ताह के ऑडीशन राउंड के बाद चुने हुए दस प्रतियोगियों के बीच हुई रोमांचक गायन प्रतियोगिता में रोशनी बोनाल ने बाजी मारी। सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए रोशनी बोनाल ने वॉयस आफ धारचूला उपाधि पाने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


दस प्रतियोगियों का फाइनल राउंड के लिए चयन हुआ। उनमें से चार प्रतियोगियों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। जिसमें सभी निर्णायकों के फैसले के बाद रोशनी बोनाल को प्रथम, नैन्सी ऐतवाल को द्वितीय और रोशनी नबियाल को तृतीय स्थान मिला। सभी को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि के रूप में 84 वर्ष के वयोवृद्ध गीतकार जोबन सिंह कुटियाल ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

आयोजक अरविंद तितियाल एवं स्टार क्लब के कमलदीप ढकरियाल ने सभी का आभार जताया। निर्णायक गायिका मंशा कुटियाल, डब्ला फिरमाल और जगत सिंह ढकरियाल थे। इस अवसर पर रं कल्याण संस्था के अशोक नबियाल कृष्णा गर्ब्याल, देवकृष्ण फकलियाल, नारायण दरियाल, धीरा ग्वाल, हरीश गुंज्याल, बृजेश नबियाल सहित भारत एवं नेपाल के सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें